महाराष्ट्र बना ज्यादा मौतों वाला इकलौता राज्य, ये 4 राज्य भी दौड़ में शामिल, जानें अन्य राज्यों का हाल

महाराष्ट्र बना ज्यादा मौतों वाला इकलौता राज्य, ये 4 राज्य भी दौड़ में शामिल, जानें अन्य राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 53 लाख 07 हजार 298 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 342070 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 80722 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 60490 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 4167 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 145380 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश में सोमवार को 194 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 300 हो गया है। इंदौर में 56, भोपाल में 30, उज्जैन में 22, मुरैना में 12, सागर और ग्वालियर में 9-9, खरगोन में 8 और बुरहानपुर में 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में अब तक 3571 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को 2436 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में 60 मरीजों की मौतों के साथ यह आंकड़ा 1695 हो गया है। बीते 24 घंटे में 1186 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। मुंबई 1 हजार से ज्यादा मौतों वाला देश का इकलौता शहर बन गया है।

उत्तरप्रदेश में सोमवार को 229 नए मरीज बढ़े। यहां कोरोना से 169 लोगों की मौत हुई है। 3660 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी अब तक 56.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। 2668 का इलाज चल रहा है। अब तक 1569 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि कुल मरीजों का 25.3% हैं।

राजस्थान में मंगलवार को संक्रमण के 76 मामले सामने आए। इनमें से जयपुर में 16, उदयपुर में 13, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनूं और बीकानेर में 5-5, नागौर और कोटा में 4-4, पाली में 3, धौलपुर में 2, जबकि भरतपुर में 1 मरीज मिला।

बिहार में सोमवार को 163 संक्रमित मिले। इनमें से सहरसा में 21, बेगुसराय में 17, दरभंगा में 13, पटना, कटिहार और सीतामढ़ी में 11-11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, वैशाली और औरंगाबाद में 9-9 संक्रमित बढ़े हैं। राज्य में अब तक 733 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 की जान गई है।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3110

1896

56

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

2

1

0

असम

526

62

4

बिहार

2730

749

13

चंडीगढ़ 

238

186

3

छत्तीसगढ़

291

72

0

दादर नगर हवेली

2

0

0

दिल्ली

14053

6771

276

गोवा

67

19

0

गुजरात 

14460

6636

888

हरियाणा

1184

765

16

हिमाचल प्रदेश 

223

67

5

जम्मू एंड कश्मीर 

1668

809

23

झारखंड

377

148

4

कर्नाटक

2189

705

44

केरल

896

532

5

लद्दाख

52

43

0

मध्य प्रदेश 

6859

3571

300

महाराष्ट्र 

52667

15786

1695

मणिपुर

39

4

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

नागालैंड

3

0

0

ओडिशा

1438

649

7

पुडुचेरी

41

12

0

पंजाब

2060

1898

40

राजस्थान

7300

3951

167

सिक्किम

1

0

0

तमिलनाडु

17082

8731

118

तेलांगना

1920

1164

56

त्रिपुरा

194

165

0

उत्तराखंड

349

58

3

उत्तर प्रदेश 

6532

3581

165

वेस्ट बंगाल

3816

1414

278

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

2970

 

 

भारत में कुल मामले

145380

60491

4167

 

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानें भारत में कुल कितने मरीज हैं, कितने ठीक हुए और कितनी मौतें हुईं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।